बाड़मेर | संत निरंकारी मिशन की ओर से प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा। निरंकारी मंडल बाड़मेर के मीडिया सहायक हितेश तंवर ने बताया कि बाड़मेर में जसदेर तालाब पर अभियान चलाया जाएगा। जिसमें निरंकारी सेवादल सहित निरंकारी अनुयायी तालाब, पार्क, चबूतरा, पार्किंग, बाहर के परिसर में पशुओं के पानी पीने की हौदी सहित कई स्थानों की सफाई करेंगे। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा।


