चुनाव कराने को पोलिंग पार्टियां व सुरक्षाकर्मी आज होंगे रवाना

मोरहाबादी मैदान में 850 वाहन जमा रांची | रांची और बुंडू में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान से एक दिन पहले रविवार सुबह 7 बजे से 925 पोलिंग पार्टियां और सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीमें अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। इन टीमों की रवानगी के साथ ही चुनावी प्रक्रिया जमीनी स्तर पर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगी। करीब 10 हजार मतदानकर्मियों और सुरक्षा बलों को मतपेटी, ईवीएम/ मतदान सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधनों के साथ सुरक्षित रूप से बूथों तक पहुंचाने के लिए 850 वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी वाहनों को मोरहाबादी ग्राउंड में एकत्रित किया गया है, जहां से चरणबद्ध तरीके से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इन वाहनों में स्कूल बसें, निजी बसें, कार, पिकअप वैन और अन्य हल्के व भारी वाहन शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान दलों की सुरक्षित आवाजाही सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, ताकि मतदान सामग्री की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *