चलती स्कूटी पर लेटा, हैंडल पर पैर रखकर स्टंटबाजी, VIDEO:किरंदुल-बचेली मार्ग पर हाथ छोड़कर चलाई स्कूटी; 5 हजार चालान कटा, भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल-बचेली मार्ग पर एक युवक चलती स्कूटी पर लेट गया। हैंडल पर पैर रखकर खतरनाक स्टंटबाजी की। इस दौरान पैर से ही हैंडल को संभालते हुए युवक स्पीड में गाड़ी चलाता रहा। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। वीडियो हाल फिलहाल का ही बताया जा रहा है। वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक की गाड़ी का 5 हजार का चालान काटा और जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य युवकों को ऐसा स्टंट ना करने की समझाइश दी है। पहले देखिए स्टंट की ये तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, वीडियो में स्कूटी (CG-18N-8959) पर स्टंट करने वाले युवक की पहचान रमन चलान (27) के रूप में हुई है। रमन ओडिशा के जिला कालाहांडी थाना कोकसरा पता खपरमाल का रहने वाला है। फिलहाल वह वार्ड नंबर 9, लेबर हाटमेंट कॉलोनी, बचेली में रहता है। राहगीरों ने बनाया वीडियो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सड़क के बीच लापरवाही से स्टंट कर रहा था। तभी एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वाहन नंबर से चालक की पहचान की और कार्रवाई करते हुए जेल भेजा। दूसरों की जान जोखिम में न डालने की अपील ASP आरके बर्मन ने कहा कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी। ………………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें एक स्कूटी पर बैठे 5 युवक, हाईवे पर स्टंटबाजी…VIDEO:सीट पर 4 लड़के, 5वें को कंधे पर लिटाकर दौड़ाई गाड़ी; राहगीरों को दिखाया अंगूठा छत्तीसगढ़ के बीजापुर में लड़कों के स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। 5 युवक एक स्कूटी पर सवार होकर बिना हेलमेट के हाईवे पर स्टंट करते दिखे। सीट पर 4 लड़के बैठे हुए हैं। एक लड़का स्कूटी चला रहा है और पीछे बैठे 3 लड़के पांचवें लड़के को कंधे पर उठाए हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *