भीलवाड़ा | हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में सनातन मंगल महोत्सव के तहत भव्य पंचकुंडी महायज्ञ का आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के निर्देशन में हो रहा है। यह आयोजन आश्रम के तीन संतों के दीक्षा दान को लेकर किया जा रहा हैं। यज्ञ में 13 परिवारों के सदस्य भाग ले रहे हैं। कुल 51 पंडितों द्वारा श्रद्धालुओं को आहुति दिलाई जा रही है। इस महायज्ञ की विशेषता यह है कि इसमें देश-विदेशों से आए अतिथि भी शामिल हो रहे हैं। हरीश जया खटवानी (यूएसए), सिमरन नोतानी (यूएसए), राजन-सिमरन टेकचंदानी (स्पेन), शंकर गोरी आहूजा (सूरत) और आसर-महिमा आहूजा (सूरत), स्थानीय रविंद्र- मनीषा जाजू शामिल हैं। यज्ञशाला का निर्माण काशी के 24 विद्वान पंडितों और एक आचार्य के मार्गदर्शन में बांस की खपच्चियों से किया गया है। सजी-संवरी यज्ञशाला में श्रद्धालु परिक्रमा कर पुण्य लाभ ले रहे हैं।


