खराब मोटर पंप को सात दिन में भी सुधार नहीं सके

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मोहारा वाटर फिल्टर प्लांट के खराब मोटर पंप का सुधार नहीं हो सका है। जिसकी वजह से वार्डों में पानी की समस्या बनी हुई है। पंप खराब होने की वजह से ओवरहेड टंकियों में पूरी तरह भराव नहीं हो पा रहा है। मोहारा के 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट के मोटर पंप में खराब आ गई है। जिसका सुधार कार्य करीब सप्ताह भर से जारी है। लेकिन शुक्रवार देर शाम तक इसमें सुधार नहीं हो सका था। जिसकी वजह से इन प्लांट से भरे जाने वाले कंचनबाग, लखोली और कन्हारपुरी की टं​की में भराव नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से क्षेत्र में पानी की सप्लाई आधी हो गई है। यह स्थिति सप्ताह भर से बनी हुई है। जिसकी वजह से वार्ड के लोग परेशान हैं। जल विभाग के प्रभारी प्रणय मेश्राम ने बताया कि शनिवार तक जरुरी सुधार पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सप्लाई सामान्य हो जाएगी। पंप खराब होने की वजह से कंचनबाग, शिवनाथ कॉलोनी, केशर नगर, जनता कालोनी, राजीव नगर ब्रम्हदेव चौक, बैगापारा, अटल आवास, शंति विजय कालोनी, राहुल नगर लखोली क्षेत्र में समस्या अधिक बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *