लुधियाना के जमालपुर में फायरिंग का मामला:पुरानी रंजिश में युवक को पर की फायरिंग गोली 2 पर मामला दर्ज

लुधियाना के जमालपुर जी.टी.बी. नगर स्थित भामियां कलां इलाके में शुक्रवार देर रात बदमाशों की गुंडागर्दी देखने को मिली। दुकान से दही लेने निकले एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने घेरकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने युवक पर जानलेवा फायरिंग कर दी। गोली युवक की बाईं जांघ में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। क्या था पूरा मामला घायल रिफल गाबा के भाई अजय गाबा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात करीब 10 बजे रिफल घर के पास दुकान से दही लेने गया था। करीब 5–7 मिनट बाद ही घर के बाहर गाली-गलौज और शोर सुनाई दिया। जब अजय बाहर निकला तो उसने देखा कि कुछ युवक रिफल को घेरकर पीट रहे थे। उसी दौरान आरोपी रज्जत वर्मा ने पिस्टल निकालकर रिफल पर फायर कर दिया। गोली उसकी बाईं जांघ में लगी। हमले के बाद वरियाम सिंह और रज्जत वर्मा अपने साथियों संग मौके से भाग गए। परिजन घायल रिफल को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस की करवाही जमालपुर पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी रज्जत वर्मा निवासी गुरु नानक होम्स और वरियाम सिंह निवासी जी.टी.बी. नगर पर BNS की धाराएं 109, 126(2), 351(2), 191(3), 190 (25-27-54-59) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों के भागने के रूट का पता चल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *