दैनिक भास्कर के भास्कर समाधान प्लेटफॉर्म के जरिए जयपुर शहर की जनसमस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। सड़कों पर कीचड़, खुले सीवर चैंबर, अतिक्रमण और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से परेशान नागरिकों ने अपनी शिकायतें पोस्ट कीं, जिन पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई मामलों में समाधान भी किया। खासतौर पर जगतपुरा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने में त्वरित कार्रवाई करने वाले विद्युत सहायक अभियंता हिमांशु शर्मा को आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। जयसिंहपुरा खोर में अधूरी सड़क से लोगों की परेशानी जयसिंहपुरा खोर स्थित जगदंबा कॉलोनी बी से मोनू शर्मा ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि कॉलोनी की दो गलियों में अब तक सड़क निर्माण नहीं हुआ है, जबकि आसपास की सड़कों का काम पूरा हो चुका है। अधूरी सड़क के कारण यहां कीचड़ और गंदगी फैल रही है, जिससे लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी चौपड़ में खुला सीवर चैंबर बना खतरा बड़ी चौपड़ के गणेश नगर से नवीन अग्रवाल ने सड़क के बीच बने सीवर चैंबर का ढक्कन खुला होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चैंबर का लेवल भी सही नहीं है और ढक्कन खुला होने से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है। खातीपुरा–झोटवाड़ा मार्ग पर अतिक्रमण से बढ़ी दिक्कत प्रवीन कुमार शर्मा ने जयपुर रेलवे स्टेशन पंडित चौराहे से खातीपुरा और झोटवाड़ा जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या उठाई। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और लोगों को भी संकरी जगह से निकलना पड़ रहा है। ढेर के बालाजी मंदिर क्षेत्र में महीनों से बंद स्ट्रीट लाइट ढेर के बालाजी मंदिर इलाके से देवांशू सिंह ने शिकायत पोस्ट कर बताया कि कई महीनों से रोड लाइट बंद पड़ी है। अंधेरे के कारण क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है और लोगों को रात में आने-जाने में परेशानी होती है। शिकायत के बाद झोटवाड़ा में बंद हुआ सीवर चैंबर एक क्लिक पर हुआ सीवर चैंबर की समस्या का समाधान झोटवाड़ा के नांगल रोड पर टूटे सीवर चैंबर के ढक्कन की समस्या अंकित शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चैंबर को ठीक कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। जगतपुरा में स्ट्रीट लाइट ठीक होने से मिली राहत जगतपुरा के पिंक सिटी एनक्लेव में खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत अर्पित रावल ने पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक करवा दिया। हिमांशु शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ पिंक सिटी एनक्लेव की स्ट्रीट लाइट समस्या पर नगर निगम के विद्युत सहायक अभियंता हिमांशु शर्मा ने त्वरित कार्रवाई की। उनके निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब लाइट को ठीक किया। उनकी सक्रियता से क्षेत्रवासियों को राहत मिली, जिसके चलते उन्हें आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। भास्कर समाधान के जरिए शहर की समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं और उन पर कार्रवाई भी हो रही है। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु बनता जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिलने लगी है। भास्कर समाधान का असर भास्कर समाधान के माध्यम से उठाई जा रही जनसमस्याओं पर कार्रवाई शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का लगातार हो रहा असर:हरमाड़ा में 3 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गड्ढे व पाइप लाइन लीकेज सुधर रहे 2.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा 3.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक 4.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन 5.जनसमस्याओं के बीच सफाई कार्रवाई तेज:कहीं कचरे के ढेर, कहीं जाम नाले, तो कहीं क्षतिग्रस्त पुलिया; समाधान में उठी आवाज पर दो जगह मिली राहत 6.’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग लिख रहे हैं जनसमस्याएं:10 साल पुरानी स्ट्रीटलाइट की समस्या 24 घंटे में हल, एक्सईएन रूपाराम बने स्टार ऑफिसर 7.जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई 8.जयपुर में जनता की आवाज रंग लाई:सीवर, पार्क और बिजली पोल समस्याओं पर कार्रवाई तेज, आवारा कुत्तों से भी मिली राहत 9.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी 10.भास्कर समाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल


