जांजगीर| बम्हनीडीह क्षेत्र में पुलिस ने रजत उर्फ गोलू दीवान को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी रजत दीवान, पिता हरिहर दीवान 31 वर्ष, बम्हनीडीह का निवासी है और पहले भी एक वर्ष के लिए जिला बदर हो चुका है। आरोपी से कुल 4.744 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 2,40,000 रुपए बताई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप को मुखबिर से सूचना मिली कि रजत दीवान बेचने गांजा रख रहा है और ग्राहक तलाश रहा है। थाना बम्हनीडीह और सायबर सेल की टीम ने बम्हनीडीह बिर्रा मेन रोड चारपारा रोड में रेड कार्रवाई कर आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


