पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने जेल ने एक हेरोइन तस्करी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें एक आर्मी कर्मी और एक बर्खास्त पुलिस कर्मी भी शामिल है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.8 किलोग्राम हेरोइन, एक हथियार तथा एक थार और एक एक्सयूवी वाहन बरामद किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस संबंधी पोस्ट डालकर सूचना दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


