दौसा में 61 हजार से ज्यादा वोटर के नाम कटे:अब जिले में 11.90 लाख मतदाता; सबसे ज्यादा 18 हजार नाम दौसा से कटे

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। जिले में अब 11 लाख 89 हजार 242 वोटर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसके तहत दिनांक 4 नवम्बर से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण के बाद 16 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया था, जिसमें दौसा जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 71 हजार 482 थी। विधानसभावार देखें लिस्ट… 28 हजार से दावे एवं आपत्तियां दर्ज हुई थीं आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि में दौसा जिले में 22 हजार 425 फॉर्म-6/6A, 711 फॉर्म-7 तथा 5353 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। ऐसे में पूर्व में आए सभी फॉर्म तथा दावे-आपत्तियों प्राप्त करने के बाद अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया है। सबसे ज्यादा नाम 18053 दौसा विधानसभा क्षेत्र में काटे गए हैं, जबकि सबसे कम 8344 नाम बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में कटे हैं। जिले में अब इतने वोटर उन्होंने बताया कि जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 11 लाख 71हजार 482 मतदाताओं में 1.52 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद फाइनल मतदाता सूची में जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 89 हजार 242 है। इनमें पुरुष 6 लाख 34 हजार 781, महिला 5 लाख 54 हजार 458 तथा ट्रांसजेण्डर 03 है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *