इंद्रा कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। शनिवार को शंकरस्टूडियो के पास दस साल के एक बच्चे को कुत्ते ने कई जगह से नोच खाया।बच्चे को तत्काल पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां उसके टांके आएं हैं। इसके अलावा एक युवकको भी कुत्तों ने काट लिया है।वार्ड नंबर 36 में उम्मेद सिंह का दस साल का बेटारणवीर सिंह घर शंकर स्टूडियो के पास से निकल रहाथा। उसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला करदिया। बालक की जांघ खा गया। उसके बाद उसकीकमर पर भी दांत गड़ा दिए। बच्चा चिल्लाने लगा तोआस-पास के लोगों ने उसे बचाया। इसी प्रकारकॉलोनी में ही रहने वाले 48 वर्षीय हिम्मत सिंह कोभी कुत्तों ने काट लिया। इस घटना से गुस्साए भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तियामोहल्ले वालों के साथ नगर निगम पहुंचे। निगम में अवकाश होने के कारण उन्होंनेउपायुक्त यशपाल आहूजा से फोन पर बात की और कुत्तों को पकड़वाने का आग्रह किया। भगवान सिंह ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी में कुत्तों का आतंक बना हुआ है। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के बाद भी नगर निगम ने आवारा कुत्तों को रखने केलिए अलग से शेल्टर होम नहीं बनाया है। शहर के कई हिस्सों में कुत्तों के काटने की घटनाएं हो रही हैं। बच्चों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।उधर, उपायुक्त ने बताया कि ठेकेदार को कह दिया गया है। जल्दी ही हिंसक कुत्तों को पकड़ लिया जाएगा। एनिमल बर्थ कंट्रोल पॉलिसी के तहत कुत्तों की नसबंदीकर सात दिन में उन्हें छोड़ने का नियम है। हालांकि वेंटर ने 50 कुत्तों की क्षमताका शेल्टर होम बनाया हुआ है। करणी नगर कॉलोनी में दूसरे दिन भी रहा आतंककरणी नगर कॉलोनी के करणी सिंह पार्क की ओर आज दूसरे दिन भीकुत्तों का आतंक देखने को मिला। कालोनी के ही एक हिंसक हो चुकेकुत्ते ने दो-तीन पिल्लों को बुरी तरह नोच डाला। इससे एक पिल्ले कीपहले ही मौत हो चुकी है। एक बुरी तरह जख्मी पिल्ले को मोहल्ले केलोगों ने बचाया। दूसरी ओर एक पिल्ले के मरने और दो के जख्मीहोने से कुत्ते हर आने जाने वाले को दौड़ा रहे हैं।


