बूंदी जिले के नैनवां और हिण्डोली उपखंड में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत प्रसारण निगम द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते विभिन्न सबस्टेशनों से जुड़े गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। नैनवां उपखंड में 220 केवी सबस्टेशन सवाईमाधोपुर और 132 केवी सबस्टेशन उनियारा पर रखरखाव कार्य होगा। इसके लिए 132 केवी उनियारा लाइन का शटडाउन लिया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप, नैनवां उपखंड के 33/11 केवी सबस्टेशन नैनवां, गौशाला नैनवां, बामनगांव, जजावर, मानपुरा, बांसी, मंरा, फुलेता, देई, देवपुरा, गुढ़ादेवजी, सीसोला, समिधी, माणी, खजुरी और खेड़ी से निकलने वाले 11 केवी फीडरों से जुड़े सभी गांवों में रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह, हिण्डोली कस्बे और आसपास के गांवों में भी बिजली कटौती होगी। 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन हिण्डोली पर आवश्यक रखरखाव के कारण रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इससे हिण्डोली, कराड़खेड़ी, सथूर और बड़ौदिया से जुड़े गांव भी प्रभावित होंगे।


