पाली में बिना लाइसेंस के चल रही आटा फैक्ट्री सीज:1800 किलो आटा जब्त, FCI की बोरियां बरामद

पाली जिले के जोजावर में मुख्यमंत्री के शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस चल रही एक आटा फैक्ट्री को सीज कर दिया। जांच में 1800 किलो आटा जब्त किया गया और FCI की गेहूं की बोरियां अवैध रूप से उपयोग में मिलें। टीम ने गेहूं और आटे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा और दिलीप सिंह यादव की टीम ने जोजावर में कनक फूड प्रोसेस यूनिट पर दबिश दी। मौके पर फैक्ट्री में कई अनियमितताएं सामने आईं। टीम ने जांच के दौरान देखा कि गेहूं के साथ कंकड़ तक मशीन में पीसे जा रहे थे। फैक्ट्री परिसर में चारों तरफ गंदगी और मकड़ी के जाले लटके मिले। FCI की बोरियां अवैध रूप से पहुंचाई गईं जांच में सामने आया कि भारतीय खाद्य निगम की गेहूं की बोरियां यहां अवैध रूप से पहुंचाई गई थीं। इन्हीं से श्री कृष्णा ब्रांड नाम से आटा तैयार किया जा रहा था। न FSSAI लाइसेंस, न लेबर का मेडिकल फैक्ट्री बिना वैध FSSAI लाइसेंस के संचालित हो रही थी। वहां काम करने वाले लेबर का कोई मेडिकल टेस्ट भी नहीं कराया गया था। 1800 किलो आटा सीज, सैंपल जांच को भेजे टीम ने मौके पर तैयार 1800 किलो आटा सीज कर दिया और पूरी फैक्ट्री पर ताला लगाकर सीज कर दिया। गेहूं और आटे के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। CMHO ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी CMHO डॉ. विकास मारवाल ने कहा है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *