सवाई माधोपुर में रविवार सुबह मौसम साफ रहा और अच्छी धूप निकली। सुबह शाम की सर्दी अब कम होने लगी है और पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले तीन दिन से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा और तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। तीन दिन से बढ़ रहा अधिकतम तापमान शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहा। गुरुवार को अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप में तेजी रहेगी और तापमान में और बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।


