सीकर में सुबह-शाम की सर्दी लोगों को लगातार परेशान कर रही है। शनिवार शाम को चली फाल्गुनी हवाओं से रात को ठंड का अहसास बढ़ गया, जिससे आज तापमान में फिर गिरावट आई। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर सुबह का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि शनिवार को यह 9.4 डिग्री न्यूनतम और 30.0 डिग्री अधिकतम था। सीकर में अभी मौसम साफ है, इस वजह से दिन में तेज धूप पड़ रही है और दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट भी हो रही है। आज सुबह सीकर शहर व ग्रामीण इलाकों में ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ा हुआ है, हालांकि बीती रात की बजाय आज सुबह सर्द हवाओं की गति धीमी रही। तापमान में गिरावट होने के चलते लोग फिर सर्दी से प्रभावित नजर आए। सीकर में अभी अगले 2 दिन तक तेज सर्दी का दौर बना रहेगा। 24 फरवरी के बाद नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण बादलवाही की संभावना है। पिछले दो दिनों से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम होने के बावजूद ठंड बरकरार है। शेखावाटी इलाके में बादल छंट गए हैं, जिससे सुबह-शाम ठंडी हवाएं तेज हो गईं। आज न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, उसके बाद दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है, और आज फिर यह 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। शनिवार को बादल छंटने के बाद दिन में धूप खिली, जिससे दिन के तापमान में थोड़ी तेजी आई, लेकिन शाम होते ही फाल्गुनी हवाएं जोर पकड़ने लगीं। जिले में 24 फरवरी तक ये हवाएं चलेंगी, जबकि 25 फरवरी को नया मौसम सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है।


