कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: बायोसेफ मॉल और राजस्थान पत्रिका कार्यालय, मंगल दाल एवं ऑयल मिल से अमन स्टोन, कमलेश स्टोन, अग्रवाल मार्बल, उत्तम इंडस्ट्री, महावीर कंस्ट्रक्शन व आसपास , मदनी स्टील, ड्रीम्स रेजीडेंसी, रिलायंस पेट्रोल पंप, चंद्रा टोयोटा,अनंतपुरा, मद्रासी मोहल्ला, चमड़ा गोदाम, क्रिकेट अकादमी, क्रेशर रोड, सोफिया स्कूल, तलाव गांव स्कूल, केशर विहार, तेजाजी चबूतरा, बरडा बस्ती, रोड नं. 6, रोड नं. 7, बूंदी सिलिका इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती रहेंगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: पोद्दार इंडस्ट्रीज एरिया, जूते की फैक्ट्री के पास, नालंदा स्कूल के पास, नालंदा स्कूल के पीछे पटेल टायर वाली गली, रूंग्टा इंडस्ट्रीज, ट्रॉली मार्केट के पास, मजार के पास, गंभीर उद्योग के पास, बुरहानी वाली गली, भामाशाह मंडी के सामने, अनंतपुरा घोसी मोहल्ला, कोली पाडा, बॉम्बे योजना, ओम अर्बन हाइट, शगुन एलिगेंस, बरडा बस्ती, ओम अर्बन हाइट, कर्णेश्वर आवास योजना , दीपश्री सैन्संग, आशीर्वाद गोकुल, सुभाष विहार, आनंद विहार , पीएचईडी, बेस्ट प्राइज इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती रहेंगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: सरकारी क्वार्टर सिविल लाइन, दोस्तपुरा इलाकों की 2 घंटे बिजली कटौती रहेगी।


