सहारनपुर में 19 दिसंबर से सेना के हवाले अंबेडकर स्टेडियम:24 दिसंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 2-CO,18 इंस्पेक्टर और 41 सब इंस्पेक्टर करेंगे सुरक्षा

सहारनपुर का डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम 19 दिसंबर के सेना के हवाले हो जाएगा। 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी। जिला प्रशासन और पुलिस ने भी अधिकारियों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया है। 182 पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें दो सीओ, 18 इंस्पेक्टर और 41 सब इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे। पश्चिमी यूपी के 13 जिलों के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होंगे। ट्रेफिक व्यवस्था बनाने के लिए भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। रोजाना 1500 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत
अग्निवीर भर्ती रैली में 15 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। रोजाना 1500 अभ्यर्थी भर्ती रैली में दौड़ लाएंगे। भर्ती में पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के युवा शामिल होंगे। भर्ती रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था का भी खाका तैयार कर लिया है। अग्निवीर भर्ती में पुलिस की लगाई गई ड्यूटी
एसपी ट्रैफिक एवं अग्निवीर भर्ती रैली के पुलिस नोडल अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया-भर्ती रैली स्थल के पास स्थान चयनित किए गए है। जहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें दो सीओ, 18 इंस्पेक्टर, 41 सब इंस्पेक्टर, 182 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल शामिल हैं। अंबाला रोड पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय के पास से अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया जाएगा। एंट्री गेट पर सीओ, इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और 12 कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई है। आईसीआईसी बैंक से पहले अंबाला रोड, पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, कुतुबशेर तिराहा, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी पार्क, जनमंच, रोडवेज बस अड्डे पर ड्यूटी लगाई गई है। अग्रसेन चौक, घंटाघर, जीपीओ तिराहा, कांशीराम बस स्टैंड पर भी पुलिस तैनात रहेगी। फिजिकल परीक्षा के लिए ये डॉक्यूमेंट चाहिए
वहीं 10वीं और 12वीं की मूल मार्कशीट समेत ओपन स्कूल या प्राइवेट पढ़ने वाले अभ्यर्थी कक्षा 9वीं या 11वीं की टीसी और 10वीं या 12 वीं पास होने का गजट नोटिफिकेश साथ रख सकते हैं। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए आठवीं पास सर्टिफिकेट बीईओ या डीईओ से प्रमाणित होना चाहिए। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए जन्मतिथि लिखा हुआ ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी आवश्यक है। डोमिसाइल और जाती प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ ही गांव के प्रधान या नगर निगम की ओर से जारी अविवाहित होने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। इन पदों के लिए होगी भर्ती रैली
सेना भर्ती अधिकारी कर्नल सत्यजीत बेबले ने बताया-वेस्ट यूपी के 13 जिलों के सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल परीक्षा के चरण से गुजरना है। जो भर्ती रैली होनी है। इसमें खासतौर से जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेडसमैन, अग्निवीर सैनिक और अग्निवीर तकनीकी के लिए होनी है। जिसके लिए सफल उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र के साथ तय तिथि पर दोपहर एक बजे रिपोर्ट करनी होगी। ऑनलाइन CEE टेस्ट में सफल यूपी के 13 जिलों के करीब 15 हजार अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल परीक्षा होने जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *