कपूरथला में आधी रात को घर पर फायरिंग:2 हमलावर बाइक पर आए थे, पूरी वारदात CCTV में कैद

कपूरथला के नंगल लुबाना गांव में आधी रात को अज्ञात हमलावरों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। यह घटना थाना बेगोवाल क्षेत्र में रात करीब 1:30 बजे हुई, जब दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए और घर पर कई राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह फायरिंग गांव के वार्ड नंबर 9 निवासी दरविंदर सिंह उर्फ प्रिंस (30) के घर के बाहर हुई। दरविंदर सिंह लगभग दो हफ्ते पहले ही अमेरिका से गांव लौटे थे। हमलावर मुंह ढंके हुए थे और उन्होंने पिस्टल का इस्तेमाल किया। पुलिस जांच में जुटी इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर की दीवारों पर गोलियों के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही बेगोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना बेगोवाल के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *