छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार रात युवक की हत्या कर दी गई। चौथिया कार्यकम में विवाद के बाद बैंड वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर युवक के साथ मारपीट की, फिर चाकू से हमला कर मार डाला। जिसका लाइव वीडिया भी सामने आया है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मामला मगरलोड़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक गरियाबंद का रहने वाला है। डांस के दौरान युवकों का बैंड वालों से धक्का-मुक्की हो गई। विवाद बढ़ने पर बैंड वालों ने युवकों पर हमला कर दिया। मारपीट और चाकूबाजी में एक युवक की जान जली गई। जबकि 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, ग्राम भोथीडीह में शादी समारोह आयोजित था। गरियाबंद जिले के मालगांव से लोग चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। नाच-गाने के दौरान लड़की पक्ष से आए युवकों और बैंड वालों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने पर बैंड पार्टी के कुछ युवकों ने कार्यक्रम में शामिल होने आए युवकों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और चाकू से हमला किया गया। घायल अवस्था में लाया गया अस्पताल, मृत घोषित हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना में चार अन्य युवक भी घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज इधर, घटना की सूचना मिलते ही मरगलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं, जब डीएसपी रागिनी तिवारी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि भोथीडीह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ……………………………….. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में ठंडा भजिया लाने पर दोस्त को मार-डाला, LIVE-VIDEO:लात-घूंसों से पीटा, चाकू-रॉड से हमला किया, फिर लाश के पास बैठकर रोता रहा रायपुर में डेयरी कर्मचारी ने अपने दोस्त को रॉड से वारकर मार डाला। शराब पीने के बाद ठंडा भजिया लाया है बोलकर मारपीट की। घसीट-घसीटकर लात-घूसों से पीटा। मर्डर के बाद लाश के पास रोता रहा। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


