टोंक में अधिकतम तापमान 29 डिग्री पहुंचा:सुबह से खिली धूप, सर्दी कम, एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान

टोंक जिले में रविवार सुबह मौसम साफ रहा और सुबह से धूप निकली। सर्दी का असर कम होने के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ने के आसार हैं और आज यह 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 19 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा और तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह से खिली धूप, सर्दी कम रविवार सुबह जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा। सुबह से धूप निकलने के कारण अब सुबह शाम की सर्दी कम होने लगी है। दिन और रात दोनों समय तापमान में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। तीन दिन से बढ़ रहा अधिकतम तापमान शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहा। आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार टोंक जिले में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप तेज रहेगी और तापमान में और बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *