टीईटी (TET) की अनिवार्य शर्त हटाने की मांग को लेकर एजुकेशन डिपार्टमेंट संघर्ष कमेटी ने तरनतारन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के उद्देश्य से दिया गया। बता दे कि मास्टर कैडर यूनियन के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह भुल्लर, एलिमेंट्री टीचर यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बब्बू, लेक्चरर यूनियन के जिला अध्यक्ष मनजिंदर सिंह ढिल्लों, सुखविंदर सिंह धामी और रणजीत सिंह मालिया के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिला अध्यक्ष से मिला। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2011 से पहले भर्ती हुए अध्यापकों के लिए लगाई गई टीईटी पास की अनिवार्य शर्त का विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय से शिक्षक परेशान संगठन के नेताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 2011 से पहले भर्ती हुए अध्यापकों का पक्ष सुने बिना पदोन्नति और नौकरी में बने रहने के लिए टीईटी पास करने की शर्त लगाई है। अध्यापकों का कहना है कि इस शर्त से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में समाधान निकालने की मांग ज्ञापन के माध्यम से अध्यापकों ने भाजपा जिला अध्यक्ष से केंद्रीय शिक्षा मंत्री से अपील की है कि इस मुद्दे का समाधान निकाला जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि अध्यापकों के पक्ष में संसद में अध्यादेश जारी करके 2011 से पहले भर्ती हुए अध्यापकों को राहत प्रदान की जाए। कई लोग रहे मौजूद ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधिमंडल में रशपाल सिंह, दिलबाग सिंह, जुगराज सिंह, संदीप सिंह, राजपाल सिंह, राजन कुमार, सतपाल सिंह, गुरलवदीप सिंह, मनजीत पारस, जसकरण संधू और प्रशोत्तम सिंह सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।


