अजमेर में नाबालिग को 17 ग्राम स्मैक सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को क्लॉक टावर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व में रामगंज थाना पुलिस ने 17.33 ग्राम स्मैक सहित नाबालिग को पकड़ा था। जिससे पूछताछ के बाद तस्कर को गिरफ्तार किया है। क्लॉक टावर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए एक अभियान चलाया गया है। अभियान को देखते हुए अजमेर एसपी वंदिता राणा ने जिले के सभी थाना अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रामगंज थाना पुलिस ने 21 फरवरी को तारागढ़ रोड पर नाकाबंदी कर एक नाबालिग को पकड़ा था। जिसके पास से 17 ग्राम 33 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई थी। मामले में रामगंज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में अनुसंधान थाना अधिकारी क्लॉक टावर को दिया गया। थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद तस्कर नसीराबाद निवासी रामदेव उर्फ अंबाजी (35) पुत्र रामेश्वर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। यह खबर भी पढ़े…. 17 ग्राम स्मैक सहित नाबालिग को पकड़ा:पैसों का लालच देकर सप्लाई करा रहा था तस्कर, पुलिस जांच में जुटी


