जोधपुर में चोर मिनटों में उड़ा ले जाते हैं बाइक:बैंक और मस्जिद के बाहर से 2 मोटरसाइकिल चोरी; CCTV खंगाल रही पुलिस

जोधपुर में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाएं लगातार घटित हो रही है। वाहन चोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जोधपुर कमिश्नर रेट वेस्ट जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की दी घटनाएं सामने आई हैं। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में रातानाडा के पीडब्ल्यूडी सर्कल पास रहने वाले मुकेश शर्मा ने बताया- शुक्रवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 12 स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पास में बाइक खड़ी की थी। कुछ समय बाद देखा तो बाइक वहां पर नहीं थी। वहां से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। प्रताप नगर सदर में सामने आया दूसरा मामला दूसरा मामला प्रताप नगर सदर थाना इलाके में सामने आया है। नूरी मस्जिद के पास, कबीर नगर निवासी शौकत शाह ने थाने में रिपोर्ट देखकर बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल मुबारक मस्जिद गीता भवन के पीछे खड़ी कर किसी काम से चला गया। फिर कुछ मैं बाद वापस आकर देखा तो वहां पर मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास पूछा तो भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक सुरता राम को सौंपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *