अमृतसर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार:5 पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद, पाकिस्तानी तस्करों से संपर्क, आर्म्स एक्ट के तहत केस

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बता दे कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5 अत्याधुनिक पिस्तौल तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद किए। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। वे इन तस्करों के निर्देशों पर अवैध हथियारों की खेप मंगवाकर आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क के माध्यम से पंजाब में अपराधियों तक हथियार पहुंचाने की साजिश रची जा रही थी। आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज बता दे कि यह बरामदगी अवैध हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला पर एक महत्वपूर्ण प्रहार मानी जा रही है। इस संबंध में पुलिस थाना कैंटोनमेंट अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे और पीछे की कड़ियों (फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज) का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे अवैध हथियार नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस की तस्करों की चेतावनी पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आपराधिक साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *