रायपुर में वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर महिला से ठगी:ठगों ने टेलीग्राम से लिंक भेजा, टॉस्क पूरा करने पर मुनाफ देने के झांसा देकर 75 हजार ट्रांसफर कराए

राजधानी रायपुर में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने टेलीग्राम के जरिए लिंक भेजकर टास्क पूरा करने पर मुनाफा देने का लालच दिया और महिला से करीब 78 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़िता ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर ठगों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पीड़ित महिला का नाम पुलिस द्वारा भारती माधवानी बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पीड़िता भारती ने पुलिस को बताया, कि 13 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे पीड़िता भारती माधवानी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से संपर्क किया गया। आरोपी ने घर बैठे जॉब दिलाने का दावा किया और ज्यादा कमाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद टेलीग्राम एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर एक लिंक भेजा गया, जहां कुछ ऑनलाइन टास्क पूरे करने को कहा गया। शुरुआत में छोटे टास्क पूरे कराने के बाद आरोपी ने भरोसा जीत लिया। फिर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर बड़ी रकम निवेश करने को कहा। 13 जनवरी दोपहर से 14 जनवरी रात 8:30 बजे के बीच आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में कुल 74,999 रुपए अपने बताए खाते में ट्रांसफर करा लिए। जब पीड़िता ने मुनाफा और मूल रकम वापस मांगी तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में संपर्क बंद कर दिया। खुद को ठगा महसूस होने पर महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया, कि पीड़िता की शिकायत पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने मामले में ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम फ्राड कैसे पहचानें ठगी से बचने के उपाय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *