अमृतसर सिटी के थाना कैंटोनमेंट पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। यह मामला थाना कैंटोनमेंट 21 फरवरी को मुकदमा नंबर 33 के तहत दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 115(2), 61(2) लगाई गई हैं। शिकायतकर्ता श्रीमती दीपिका सरीन, जो सदर बाजार कैंट, अमृतसर की निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि उनकी लगभग 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को एक अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया था। पुलिस ने एक दिन के रिमांड लिया इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर (आईपीएस) के निर्देशों पर, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह और एडीसीपी सिटी-2 के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। एसीपी ईस्ट शिवदर्शन सिंह की निगरानी में थाना कैंटोनमेंट के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई पुलिस ने आरोपी उज्ज्वल उर्फ बॉबी (उम्र 22 वर्ष) को 21 फरवरी 2026 को अमृतसर सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राकेश कुमार का पुत्र और सदर बाजार कैंट, अमृतसर का निवासी है। उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। ृ


