जालंधर में स्कूटी फिसली, 5 पांच वर्षीय बच्चे की मौत:ट्रक के नीचे आने से हादसा, पिता के साथ जा रहा था, जांच जारी

जालंधर में लोहियां में फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर हुए एक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा सड़क पर मौजूद एक गड्ढे के कारण हुआ, जब बच्चा अपने पिता के साथ एक्टिवा स्कूटी पर जा रहा था और फिसलकर ट्रक की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान गुरजोत सिंह (5) के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब गुरजोत अपने पिता शीतल सिंह के साथ एक्टिवा पर सवार होकर गांव नवां पिंड खालेवाल से लोहियां की ओर पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे। सड़क पर एक गड्ढे के कारण उनकी एक्टिवा अनियंत्रित होकर फिसल गई। एक्टिवा पर पीछे बैठा गुरजोत उछलकर सड़क के बीच में जा गिरा। सड़क के बीच में गिरा बच्चा स्कूटी फिसलने पर शीतल सिंह सड़क किनारे गिर गए, जबकि गुरजोत सिंह सीधे सड़क के बीच में जा गिरा। उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रक के अगले टायर के नीचे वह आ गया। स्थानीय लोगों ने बच्चे को ट्रक के टायर के नीचे से निकाला और तुरंत जोसन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिवार ने पुलिस को ट्रक ड्राइवर के खिलाफ किसी भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर बाबू राम और ट्रक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, ट्रक नासिक से जालंधर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *