भाजपा पर कांग्रेसी नेताओं को उठवाने का आरोप:कांग्रेस बोली-कलेक्टर-SP से BJP करवा रही अलोकतांत्रिक काम, बीजेपी ने कहा- हर जिले में हमारे अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में रविवार देर शाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण खत्म हुआ। करीब 77.54 प्रतिशत वोटिंग हुई। सोमवार की सुबह कांग्रेस ने दावा किया भाजपा हमारे नेताओं को उठवाने का काम करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद ने कहा कि इसके लिए कलेक्टर SP और जिलों में SDOP को निर्देश दिए जा चुके हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने तीसरे चरण की वोटिंग के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत का दावा किया है। पंचायत चुनावों के संयोजक सौरभ सिंह ने कहा है कि हमें बहुमत मिला है। हर जिले में हमारे ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जिला पंचायतों में होंगे। BJP का दावा- 103 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते सौरभ सिंह ने दावा किया कि तीसरे चरण में 147 से सीटों में वोटिंग हुई थी, जिसमें 143 सीटों की जानकारी भाजपा के पास आई है। इसमें 103 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला पंचायत के सदस्य चुनकर आए हैं। लगभग सभी जिला पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे। अभी तक करीब 100 जनपद पंचायत की जानकारी आई है उसमें से 90 जनपद पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे। ‘तीसरे चरण में कांग्रेस को बहुमत मिला’ कांग्रेस के सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तीसरे चरण के परिणाम आ रहे हैं। पूरे परिणाम आना बाकी है, उसके हिसाब से तीसरे चरण में कांग्रेस को बहुमत मिला है। हमें उम्मीद है कि 23 जिलों में कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे। शुक्ला ने कहा कि बीजेपी सत्ता के प्रभाव में झूठा दावा कर रही है कि उनके अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। हमारी जानकारी के मुताबिक प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिस अधिकारियों को निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को उठाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अलोकतांत्रिक कदम उठाने जा रही है। भाजपा ने कलेक्टर SP को जवाबदारी दी है कि जिला पंचायत सदस्यों को उठाकर ले आए। तीसरे चरण के पंचायत चुनाव से जुड़े फैक्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *