भास्कर न्यूज | धमतरी मकेश्वर वार्ड में जोड़ा जैतखाम के पास युवाओं ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। जोड़ा जैतखाम पवित्र धार्मिक स्थल हैं, जहां रोजाना सुबह-शाम श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना करते हैं। इसके आसपास सफाई का अभाव था। युवा शिव जोशी, अरूण साव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है, इसलिए हर किसी को अपने घरों के आसपास के साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास श्रमदान करना चाहिए। सफाई अभियान में युवा मुकेश ध्रुव, धनेश लहरे, सुरेश राजपूत आदि जुटे रहे।


