लुधियाना के सिद्धवां नहर के पास पार्क में मिला शव:जांच में जुटी पुलिस शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवाया

लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट के पास उस समय सनसनी फैल गई जब सिद्धवां नहर के किनारे बने पार्क के अंदर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव को अगले 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के लिए मोर्चरी में रखवाया दिया। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की पहली जांच में मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है और लंबाई 5 फुट 6 इंच के करीब है। मृतक ने शरीर पर लाल रंग की चेकदार शर्ट और नीले रंग की पेंट डाली हुई है। 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया शव
थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव को अगले 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के मॉर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों और थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है ताकि मृतक के परिजनों तक पहुंचा जा सके। यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए वाले व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी हो या कोई व्यक्ति लापता हो तो तुरंत थाना मॉडल टाउन लुधियाना की पुलिस से संपर्क करें। आपकी एक छोटी सी जानकारी किसी परिवार तक उनकी अमानत पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *