रायपुर के श्मशान में चिता पर तंत्र साधना:अस्थियां बटोरने गए परिजनों को मृतक के सिर का अवशेष मिले गायब, चिता के पास काला कपड़ा-नीबू और सिंदूर मिला

रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित जरवाय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां बटोरने पहुंचे परिजनों को चिता से सिर का अवशेष गायब मिला। चिता के पास काला कपड़ा, नींबू और सिंदूर सहित तांत्रिक क्रिया से जुड़ी सामग्री मिली है। जिससे तंत्र साधना की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी को जरवाय निवासी शेखर यादव का अंतिम संस्कार किया गया था। परिजन परंपरा अनुसार अस्थि संग्रह के लिए श्मशान पहुंचे। तो उन्हें सिर का हिस्सा नहीं मिला। बाकी अस्थियां मौजूद थीं, लेकिन सिर के अवशेष गायब होने से परिवार स्तब्ध रह गया। तंत्र साधना कर चिता से छेड़छाड़ परिजनों ने आसपास तलाश की तो चिता के पास काला कपड़ा, कटे नींबू, सिंदूर और अन्य संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने तंत्र साधना के उद्देश्य से चिता के साथ छेड़छाड़ की है। श्मशान परिसर के अंदर एक लावारिस बाइक भी खड़ी मिली। जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। कबीर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *