जालंधर कैंट से कांग्रेस MLA परगट सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा कि आप अब गुजरात के लोगों से झूठे बादे कर रही है। पंजाब के बारे में झूठा प्रचार किया जा रहा है। परगट सिंह ने कहा कि गुजरात जाकर आप सुप्रीमो कह रहे हैं कि पंजाब में 1 महीने के अंदर बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा दिया गया।
परगट सिंह ने सवाल उठाया कि पंजाब में कहां लोगों को मुआवजा मिला है। पंजाब में अगस्त में आई बाढ़ का मंजर अभी भी देखा जा सकता है। लोगों के प्रयास से बाढ़ प्रभावितों को मदद मिल पाई है। अभी भी लोग सरकार के मुआवजे का इंताजर कर रही है।
आप सुप्रीमो अरविंदर केजरीवार पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को मदद देने के गुजरात में झूठे वादे कर रहे हैं। पंजाब में आई बाढ़ को 6 महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। अभी भी बाढ़ प्रभावित हजारों परिवार सरकार से इंसान के इंतजार में बैठे हैं। घर-फसलें सब कुछ तबाह हो गया, कोई मदद नहीं मिली
परगट सिंह ने पंजाब की आप सरकार पर आरोप लगाया कि बाढ़ के चलते पंजाब के लोगों के घर-फसलें-पशुधन सब कुछ बर्बाद हो गया। जो मुआवजा मिला भी है,वह अधूरा है और देरी से मिल रहा है। बुनियादी ढांचे का जो नुकसान हुआ है, उसके लिए सरकार ने अभी तक कुछ नहीं किया है। बाढ़ के कारण टूटा बुनियादी ढांचा सरकार की बेरुखी का शिकार हुआ है।
सरकार ने लोगों को बेसहारा छोड़ दिया
परगट सिंह ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार ने लोगों को बेसहारा छोड़ दिया है। बाढ़ पीड़ित हजारों परिवार आज भी अपने बलबूते पर अपनी जिंदगी को आगे बढ़ा रहे हैं। परगट सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार बयानबाजी में लगी है लेकिन मदद नहीं कर रही। उन्होंने वीडियो शेयर कर इसके साथ टैग लिखा-गुजरात में झूठ की पंजाब में हकीकत। इसके साथ अखबार की एक कटिंग भी लगाई गई है।


