कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज:शराब नीति, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति

शराब नीति, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति, बजट सत्र से पहले आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक रखी गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन में बैठक बुलाई गई है।23 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस अपनी रणनीति बनाएगी। नई शराब नीति, धान खरीदी, कानून व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है विपक्ष। 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा बजट सत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा। कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा, जिसमें सरकार की उपलब्धियां और आगामी योजनाओं का खाका पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान तीन प्रमुख विधेयक पेश किए जाएंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक-2026 प्रमुख है। यह विधेयक 1968 के पुराने कानून को बदलकर जबरन मतांतरण पर कठोर सजा का प्रावधान करेगा। धोखाधड़ी या प्रलोभन के मामलों में 10 साल तक की जेल का प्रावधान किया जा सकता है। सरकार ने ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों के कानूनों का अध्ययन कर इसका मसौदा तैयार किया है। 2,813 सवालों से गर्म रहेगा सत्र विधानसभा सचिवालय के अनुसार, सत्र के लिए कुल 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 1,437 तारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 112 याचिकाओं पर भी विचार किया जाएगा। 24 फरवरी को पेश होगा साय सरकार का तीसरा बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का तीसरा बजट होगा। सरकारी सूत्रों का दावा है कि यह बजट सिर्फ वित्तीय आंकड़ों का दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि ‘विजन 2047’ की दिशा में पहला ठोस कदम साबित होगा। महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने पर खास फोकस रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *