रामानुजगंज और बलरामपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर लगभग 90 करोड़ रुपए की लागत से टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण स्थल पर नियमित पानी छिड़काव नहीं होने से भारी धूल उड़ रही है, जिससे राहगीरों को कठिनाई हो रही है। पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल के गुबार के कारण दृश्यता कम हो जाती है। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों को हो रही है। धूल के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। प्रशासनिक निर्देशों का असर नहीं जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित पानी छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर सुधार नजर नहीं आ रहा है। जनप्रतिनिधियों ने की हस्तक्षेप की मांग पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बी.डी. लाल गुप्ता ने निर्माण कार्य के दौरान नियमित पानी छिड़काव की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से गुणवत्ता की जांच कर आवागमन को सुरक्षित बनाने की अपील की है।


