पाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 3 बाइक भी बरामद की है। एक आरोपी बाइक चोरी कर उसके नंबर हटाकर ग्रामीण क्षेत्र में चला रहा था तो दूसरे ने जोधपुर से बाइक चोरी कर पाली लाकर झाड़ियों में छुपा थी। उसे बेचने की फिराक में था। मुखबिर से इनपुट मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने और कितनी बाइक चोरी की है रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की जाएगी।
कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि पाली के इंद्रा कॉलोनी निवासी इंद्र कुमार पुत्र जीवाराम ने 23 जनवरी को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि रात करीब आठ बजे उसकी बाइक बांगड़ हॉस्पिटल परिसर से चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। करीब एक महीने की मशक्कत के बाद मामले में पुलिस ने पाली के सोनाई लाखा (सदर थाना) निवासी 22 साल के गोरधन पुत्र पुखाराम चौकीदार और 30 साल के पाली के मणि नगर (औद्योगिक नगर थाना) निवासी महेंद्र पुत्र जब्बरसिंह रावणा राजपूत को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की। आरोपी महेंद्र के खिलाफ पहले से सदर थाने में दो और जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाने में 2 केस दर्ज है। वही गोरधन के खिलाफ पहली बार केस दर्ज किया गया है। चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था तो दूसरे ने झाड़ियों में छुपाई बाइक
कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक अनोपसिंह ने बताया कि आरोपी महेंद्र ने जोधपुर से चुराई दोनों बाइक पाली में लाकर झाड़ियों में छुपा दी। जिसे बेचने की फिराक में था। मुखबिर से इनपुट मिले तो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की दोनों बाइक बरामद की। वहीं गोरधन के खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने हॉस्पिटल परिसर से बाइक चुराई और उसके नंबर हटाकर उसे ग्रामीण क्षेत्र में चला रहा था। टीम ने उसे भी पकड़ बाइक बरामद की है।


