जींद में बाइक रेहड़े में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:व्यक्ति की मौत, सामान लेकर नरवाना आ रहा था, पटियाला का रहने वाला

हरियाणा के जींद जिले में दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर उझाना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक रेहड़ी चालक को टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान ब्राह्मण माजरा निवासी हंसराज के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पटियाला जिले के नग्गा थाना क्षेत्र के गांव ब्राह्मण माजरा निवासी विक्की ने बताया कि वह छोटा-मोटा काम करता है। उसका पिता हंसराज बाइक रेहड़ी रखता है और इससे सामान ढोने का काम करता है। रविवार को उसका पिता हंसराज नग्गा से सामान लोड कर के नरवाना में उतारने के लिए जा रहा था। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर देर शाम को उसके पास फोन आया कि उसके पिता की बाइक रेहड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और वह अस्पताल में भर्ती है। वह तुरंत नरवाना के नागरिक अस्पताल के लिए निकल पड़ा। रास्ते में उझाना के पास उसने उसके पिता की बाइक भी क्षतिग्रस्त पड़ी देखी। वह नरवाना अस्पताल पहुंचा तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी। हादसे में मुंह और सिर पर ज्यादा चोटें आई थी। गढ़ी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *