कोलकाता ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री, पोस्टमॉर्टम में खुलासा-महिलाओं की हत्या हुई:पुलिस बोली- कर्ज के बावजूद परिवार आलीशान जिंदगी जी रहा था, पतियों की गिरफ्तारी संभव

कोलकाता में 19 फरवरी को डे परिवार में एक नाबालिग लड़की समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमयी मौत हो गई थी। इसी परिवार के तीन पुरुष एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी में से एक ने अपने परिवार में हुई मौतों के बारे में पुलिस को सूचित किया था। ये तीनों लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। एक्सीडेंट में जख्मी हुए लोग (प्रणय और प्रसून डे) मृत महिलाओं के पति हैं। पुलिस को इन्हीं दोनों भाइयों पर अपनी पत्नियों और नाबालिग की हत्या का संदेह है। पुलिस बोली- परिवार आर्थिक तंगी के बावजूद आलीशान जीवन जी रहे थे। मामले की जांच कर रही पुलिस को कई जानकारी हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार को बताया कि परिवार पर भारी कर्ज था और आर्थिक तंगी से बावजूद वे आलीशान जीवन जी रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चमड़े के सामान का कारोबार करने वाले डे परिवार पर भारी कर्ज हो गया था, जिसके कारण दोनों भाइयों ने इतना बड़ा कदम उठाया होगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या की आशंका जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एक लड़की के शव से पता चला है कि उनकी हत्या की गई है। इसे पहले आत्महत्या का मामला बताया गया था। लेकिन बाद में पता चला कि महिलाओं के हाथों की नसें कटी हुई थीं। गर्दन पर गहरे घाव थे। पता चला कि चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, जहर खाने से नाबालिग लड़की की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार से थे। पुलिस जांच कर रही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ सवाल उठे हैं, जिससे पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किसने की। अधिकारी ने बताया कि जांच में यह देखा जा रहा है कि क्या पतियों ने अपनी पत्नियों और बेटी की हत्या की या इसमें कोई बाहरी व्यक्ति शामिल था। भाइयों ने पहले पुलिस को बताया था कि परिवार ने आत्महत्या की योजना बनाई थी और सभी ने नींद की गोलियों वाला दलिया खाया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाइयों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। कोलकाता ट्रिपल मर्डर केस की पूरी कहानी ग्राफिक्स से समझिए… ………………………………………… कोलकाता रेप-मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कोलकाता रेप-मर्डर केस, ट्रेनी डॉक्टर का डेथ सर्टिफिकेट जारी नहीं:पीड़ित परिवार बोला- कोलकाता नगर निगम और अस्पताल लापरवाही दिखा रहे कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में पीड़ित परिवार ने नया आरोप लगाया है। डॉक्टर के माता-पिता के मुताबिक अभी तक बेटी का डेथ सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। ये खबर भी पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *