कम उपस्थिति के कारण 10वीं बोर्ड परीक्षा से वंचित छात्र:गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के पकरिया गांव में 10-12 विद्यार्थियों को नहीं मिले एडमिट कार्ड

छत्तीसगढ़ में शनिवार से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पकरिया में 10 से 12 छात्र-छात्राएं कम उपस्थिति के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। ये विद्यार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की परीक्षा देने वाले थे। हालांकि, स्कूल में निर्धारित उपस्थिति पूरी न होने के कारण उन्हें प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए। छात्रों ने बताया कि सत्र की शुरुआत में वे नियमित रूप से स्कूल जाते थे। बाद में, तबीयत खराब होने और अन्य पारिवारिक कारणों से वे स्कूल नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी उपस्थिति कम हो गई। नाम कटने के बाद भी प्रवेश पत्र जारी कुछ छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कुछ ऐसे विद्यार्थी भी हैं जिनका नाम स्कूल से कट चुका था, फिर भी उनके प्रवेश पत्र जारी हो गए। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि यदि अन्य छात्रों को राहत मिल सकती है, तो इन्हें क्यों नहीं। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले इन बच्चों के परिजनों ने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले की जांच करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि यदि संभव हो तो बच्चों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *