श्रीगंगानगर जिले में विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में एक कार्रवाई की है। चूनावढ़ थाना पुलिस ने एक तस्कर को 6.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू मिश्रा (34) के रूप में हुई है। वह श्रीगंगानगर के लालचंद की ढाणी में मकान नंबर 237 का निवासी है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया है। प्रशिक्षु आईपीएस अजेय सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उनि. मलकीयत सिंह और थाना स्टाफ ने 23 फरवरी को रोही 10 एलएल में यह कार्रवाई की। मामले में धारा 8/21, 25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अनुसंधान मटीलीराठान थाना प्रभारी सुभाष को सौंपा गया है। डीआईजी सह एसपी गौरव यादव ने बताया कि श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन सीमा संकल्प चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए मेडिकेटेड नशा और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


