करमोई नदी में 8 फीट का मगरमच्छ मृत मिला:वन विभाग ने शव कब्जे में लिया, गांव वालों को अलर्ट रहने की सलाह

रविवार को 11 बजे धरियावद नगर की करमोई नदी में एक 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत पाया गया। यह एनीकट के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला। सुबह नदी में नहाने पहुंचे लोगों ने इसे देखा और तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, करमोई नदी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से मगरमच्छ दिखने की घटनाएं सामने आती रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मी महेंद्रसिंह झाला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृत मगरमच्छ को कब्जे में लेकर बाहर निकाला। वन विभाग ने बताया कि मगरमच्छ का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, ताकि उसकी मौत के कारणों का पता चल सके। फिलहाल, मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे नदी और एनीकट क्षेत्र में सतर्कता बरतें। विभाग ने लोगों से अकेले न जाने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने का आग्रह किया है, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *