एस-व्यासा बेंगलुरु के मुख्य सलाहकार नियुक्त हुए प्रेम भंडारी:अध्यक्ष एच आर नागेंद्र ने दी नियुक्ति, वैश्विक योग विस्तार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मिलेगी नई दिशा

न्यूयॉर्क स्थित समाजसेवी और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के वरिष्ठ नेता प्रेम भंडारी को स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यासा), बेंगलुरु का मुख्य सलाहकार – अंतरराष्ट्रीय मामले नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एस-व्यासा के अध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित एच आर नागेंद्र द्वारा की गई। डॉ. नागेंद्र ने अपने पत्र में प्रेम भंडारी के दीर्घकालीन सहयोग, वैश्विक अनुभव और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से एस-व्यासा की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों और वैश्विक नेटवर्क को नई मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि एस-व्यासा के पूर्व छात्र 130 से अधिक देशों में सक्रिय हैं और यह संस्थान योग के वैज्ञानिक शोध व समग्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है। प्रेम भंडारी वर्तमान में राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (राणा) के अध्यक्ष, जयपुर फुट यूएसए के चेयरमैन, ब्रुहुड न्यूयॉर्क सीनियर्स के मुख्य सलाहकार, रेडियो के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन और टीम एड के मुख्य सलाहकार हैं। उनके मार्गदर्शन में टीम एड द्वारा अमेरिका में दिवंगत भारतीयों के पार्थिव शरीरों को सम्मानपूर्वक भारत भेजने में सहायता की जा रही है। REDIO ने यूक्रेन संकट के दौरान संकटग्रस्त भारतीयों की मदद में अहम भूमिका निभाई, जबकि कोविड-19 महामारी के समय अमेरिका से भारत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और चिकित्सा सहायता पहुँचाई गई। इसके साथ ही जयपुर फुट यूएसए के माध्यम से भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं कृत्रिम अंग शिविरों को निरंतर समर्थन दिया जा रहा है। एस-व्यासा में यह नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय सहयोग, एलुमनी नेटवर्क और वैश्विक स्तर पर योग के विस्तार को नई दिशा देगी। प्रेम भंडारी ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, शांति और मानवता के मूल्यों को विश्व मंच पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *