करौली में 29 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार:चंबल के बीहड़ों में दबोचा, 10 हजार का इनाम था घोषित

करौली जिले की मासलपुर पुलिस ने डकैती और अन्य गंभीर अपराधों में करीब 29 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी को चंबल के बीहड़ों में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश कल्ला उर्फ कलुआ पुत्र दुल्हेराम गुर्जर धौलपुर जिले के चंदरपुरा (कालीतीर), थाना सोने का गुर्ज का निवासी है। पुलिस के मुताबिक यह मामला थाना क्षेत्र के झझरपुरा के खिरखारी से संबंधित है। यहां बदमाशों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी और सरकारी हथियार छीनकर बदमाश फरार हो गए थे। इस गंभीर घटना के बाद से ही आरोपी कल्ला उर्फ कलुआ फरार चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *