मुक्तसर के युवक की कनाडा में मौत:14 माह पहले कर्ज लेकर गया था विदेश, हार्टअटैक पड़ने से गई जान

पंजाब के मुक्तसर जिले के रहने वाले 24 वर्षीय हरमनजोत सिंह की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हरमनजोत अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए 14 महीने पहले कर्ज लेकर कनाडा गया था। एडमंटन शहर में रह रहा था हरमनजोत कनाडा के एडमंटन शहर में रह रहा था। 21 फरवरी की दोपहर को उसे अचानक दिल का दौरा पड़ा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। हरमनजोत के पिता गुरसेवक सिंह का निधन कई साल पहले हो चुका था। अब घर में उसकी मां और दादी ही बची हैं। परिवार के पास मात्र चार एकड़ जमीन है। बेहतर भविष्य की आशा में परिवार ने कर्ज लेकर हरमनजोत को कनाडा भेजा था। उसकी मौत के बाद अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं बचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *