भास्कर न्यूज | धमतरी आदिवासी समाज दानीटोला, महिमा सागर वार्ड द्वारा रविवार को पूर्व विधायक निधि से निर्मित आदिवासी सामजिक भवन दानीटोला का लोकार्पण किया गया। समाज की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा आंगादेव के संरक्षण में वार्ड का भ्रमण किया। नए भवन में श्री सत्यनारायण पूजा के बाद प्रसादी वितरण हुआ। समाज प्रमुख संतराम ध्रुव, तीरथ ध्रुव व पार्षद श्यामलाल नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी प्राचीन संस्कृति को धरोहर मानती है। इसके संरक्षण के लिए जाने जाती है। दानीटोला में सामाजिक भवन बनने के बाद अब सामाजिक कार्यक्रमों में आसानी होगी। आदिवासी समाज के पढे़-लिखे युवाओं को सामाजिक उत्थान के लिए आगे आकर काम करने की अपील भी की। कार्यक्रम में केशव ध्रुव, सुंदर मंडावी, घनाराम नेताम, ललित ध्रुव, सीमा ध्रुव, फुलेश्वर ध्रुव, शिव नेताम, बुधारू मंडावी, वार्ड पार्षद अज्जू देशलहरे समेत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।


