हरियाणा के नारनौल में हुए सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक राजस्थान के बहरोड़ में एक निजी अस्पताल का कर्मचारी था। वह नारनौल में शादी में शामिल होने के लिए आया था। पुलिस ने मृतक का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। राजस्थान के अलवर जिला के हमजापुर का रहने वाला राहुल वाल्मीक नारनौल क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने के लिए इको कार में सवार होकर आया था। उसके साथ दो अन्य दोस्त भी थे। शादी समारोह से वापस जाते समय इको कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। कंडेक्टर साइड में बैठा था मृतक राहुल के जीजा वरुण ने बताया कि राहुल कंडेक्टर की साइड बैठा हुआ था। इसी साइड टक्कर लगी थी। जिसके कारण राहुल बुरी तरह घायल हो गया। जबकि उसके दोनों अन्य दोस्त हादसे में बाल-बाल बच गए। दो माह की बेटी घायल राहुल को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि राहुल ने बीए पास किया हुआ था तथा उसकी करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी दो माह की एक बेटी भी है।


