डीग में ‘रोबो एक्सपो 2026’ का आयोजन:छात्रों ने प्रदर्शित किए रोबोट, ह्यूमनॉइड रहा मुख्य आकर्षण

डीग के सेठी मोहल्ला स्थित प्रेम भारती विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को ‘रोबो एक्सपो 2026’ का आयोजन किया गया। एडीशन एसपी अखिलेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के संस्थापक सोहन लाल शर्मा प्रेम ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस रोबोटिक्स प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विशेष रोबोट प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ह्यूमनॉइड रोबोट का लाइव प्रदर्शन रहा, जिसने अपनी मानव जैसी गतिविधियों से दर्शकों को प्रभावित किया और उन्हें भविष्य की तकनीक से परिचित कराया। इस अवसर पर एडीशन एसपी अखिलेश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को नए विचारों को सोचने, अन्वेषण करने और दैनिक जीवन की समस्याओं के लिए तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्रों में जिज्ञासा जगाने, सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने और सोच को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में आईपीएस चिराग जैन, पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता लखपत गुर्जर, हरपाल सोलंकी, हरेंद्र सिंह खरगू, राजेश चंसोरिया, इंद्रमोहन शर्मा, मनोज बीड़ी वाले, विद्यालय के व्यवस्थापक शिवम उपाध्याय, प्रिं​सिपल ओमप्रकाश, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ताराचंद सिनसिनवार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, विनीता पचौरी, संजू पचैरा और कपिल गांधी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *