कुरुक्षेत्र में 15 लाख रुपए की हेरोइन बरामद:पुलिस ने पंजाब के दो युवकों को पकड़ा, एक जमानत पर चल रहा था

कुरुक्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने करीब 15 लाख रुपये कीमत की 286 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह ने बताया कि टीम गांव बोधनी बस अड्डा के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि सूरज निवासी हाजीपुर जिला पटियाला (पंजाब) मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाजीपुर और ट्यूकर होते हुए पिहोवा क्षेत्र में नशेड़ियों को हेरोइन/चिट्टा सप्लाई करने आने वाला है। बाइक पर सप्लाई करने आया था सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गांव बोधनी गुरुद्वारे के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद बताए गए नंबर की मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 286 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज निवासी हाजीपुर जिला पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच करते हुए एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने सप्लाई चेन को खंगालते हुए दूसरे आरोपी सुरजीत सिंह निवासी बुट जिला कपूरथला (पंजाब) को भी काबू कर लिया। एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज के खिलाफ पंजाब में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह पहले गिरफ्तार हो चुका है और पटियाला जेल से जमानत पर बाहर था। वहीं दूसरे आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ भी कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *