छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा की तस्करी महिलाएं कर रही थी। जो बैग में काफी मात्रा में गांजा रखकर ग्राहक तालाश रही थी। तभी मामले की सूचना पुलिस को लग गई और पुलिस ने 2 महिलाएं समेत 3 तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गांजा व कैश बरामद किया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास 2 महिलाएं व एक व्यक्ति दो बैग में गांजा रखे हुए हैं और ग्राहक की तालाश कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस को टीम गठित कर तत्काल किरोड़ीमल नगर स्टेशन में घेराबंदी कर जांच-पड़ताल की गई। ऐसे में पुलिस ने तीनों संदेहियो को पकड़ लिया और उनकी तालाशी ली गई। जहां उनके पास से 7.110 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। ऐसे में पुलिस ने उसने पूछताछ की, तो गांजा तस्करों ने अपना नाम तिलाईपाली निवासी सोनी चौहान 35 साल, सीतामणी कोरबा निवासी सुमन यादव 30 साल व बुढहनपुर थाना नगरदा जिला सक्ती निवासी वासुदेव साहू 25 साल बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 19 फरवरी को ओड़िसा से गांजा लेकर आए थे और उसकी बिक्री करने के लिए ग्राहक की तालाश कर रहे थे।
आरोपियों को जेल भेजा गया
गांजा तस्कारों के पास से पुलिस ने करीब 70 हजार रुपये के गांजा के साथ वासुदेव साहू और सुमन यादव के पास से 2-2 हजार रुपये कैश जब्त किए गए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ठ), 29 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और रविवार को न्यायिक रिमांड पर जेल में भेजा है।
कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ ऑपरेशन आघात चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


