हमीरपुर में बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत:फ्यूज लगाते वक्त हादसा, पोल से गिरा नीचे; शादी की चल रही थी बात

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के सुजानपुर में बिजली कर्मचारी की काम के दौरान मौत हो गई। सुजानपुर के जंगल गांव का रहने वाला 28 वर्षीय पंकेश कुमार असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि पंकेश कुमार फ्यूज लगा रहा था। इस दौरान वह बिजली के पोल से नीचे गिर गया। पंकेश की मौत पोल से गिरने से हुई या फिर करंट लगने से यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। यह हादसा आज सुबह लगभग साढे 9 बजे हुआ है। बिजली बोर्ड सुजानपुर के सहायक अभियंता (एसडीओ) चंद्राकर ठाकुर के अनुसार, पंकेश पटलांदर सेक्शन में तैनात था। चरोट गांव में ओवरहेड ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ने की सूचना पर वह अकेले मौके पर पहुंचा। फ्यूज लगाते वक्त हादसा हो गया। स्थानीय लोग उसे सुजानपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के शव का अब हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। अस्पताल पहुंचे विधायक कैप्टन रणजीत सिंह इस हादसे के बाद घायल पंकज को सुजानपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के माता-पिता को सांत्वना दी। मृतक की शादी की बात चल रही थी मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि पंकेश अविवाहित था। घर में उसकी शादी की बात चल रही थी। वह अपने पीछे माता-पिता और एक बड़े भाई को छोड़ गया है। गांव वालों के अनुसार पंकेश बेहद मिलनसार स्वभाव का था। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *