जोधपुर की डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट ने रविवार शाम को सुसाइड कर लिया। वह अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। छात्रा की बॉडी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। करवड़ थाना अधिकारी लेखराज सियाग ने बताया कि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा ने रविवार शाम को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में छात्रा की बॉडी को MGH हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।


